आपराधिक कानूनों में सुधार हेतु समिति राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली के तत्वावधान में गठित

सीसीवी के बारे में

अपराधशास्त्र एवं पीड़ितशास्त्र केंद्र

अपराधशास्त्र एवं पीड़ितशास्त्र केंद्र की स्थापना रा.वि.वि. दिल्ली में अपराधशास्त्र, आपराधिक विधि, आपराधिक न्याय, पीड़ित न्याय एवं पीड़ितशास्त्र के क्षेत्रों में मौलिक एवं अनुप्रयुक्त शोध तथा कार्य में योगदान देने के उद्देश्य से की गई है। इस हेतु केंद्र इन क्षेत्रों में शोध, प्रशिक्षण, नीति-विश्लेषण एवं परामर्श को बढ़ावा देता है।

केंद्र हमारी आपराधिक न्याय एवं पीड़ित न्याय प्रणालियों की कमियों की पहचान कर उनके व्यवस्थित समाधान हेतु प्रासंगिक अंतर्विषयी शोध एवं अधिगम रणनीतियाँ अपनाता है। यह विधि प्रवर्तन एवं सरकारी एजेंसियों को विधिक समस्याओं के शोध-आधारित समाधान प्रदान कर परामर्श देता है, तथा विशेषकर आपराधिक न्याय, पीड़ित न्याय एवं पीड़ितशास्त्र के क्षेत्रों में प्रशिक्षण, शोध कार्यशालाएँ एवं सम्मेलन आयोजित करता है।

CCV, NLU Delhi