अध्यक्ष का संदेश
“किसी भी सभ्य समाज की पहचान उसकी आपराधिक न्याय प्रणाली की परिपक्वता और विद्वत्ता में निहित होती है। अन्य सभी कानूनों की भाँति आपराधिक विधि को भी समाज के विकास की गति के साथ चलना होता है। जिन विचलित प्रवृत्तियों को आपराधिक विधि पकड़कर न्याय के कटघरे में लाना चाहती है, वे भी अपनी कार्यप्रणाली में अधिक परिष्कृत और सूक्ष्म हो गई हैं; इक्कीसवीं सदी का ‘आपराधिक मस्तिष्क’ उससे कहीं अधिक बहुआयामी है जिसकी कल्पना संभवतः मैकॉले की संहिता कर सकी थी। यही मूलभूत वास्तविकता आपराधिक कानूनों में सुधार हेतु समिति को सौंपे गए चुनौतीपूर्ण दायित्वों को सामने लाती है।